Ruby Arun

Sunday, 22 February 2026

फोन हैकिंग का खतरा, बड़े लोगों का डाटा चोरी होने की संभावना


 दुनिया घोर #असुरक्षा के दौर से गुजर रही है.

#जासूसी होने और आपकी पर्सनल और बिजनेस डिटेल्स के #हैक हो जाने का खतरा कितना विकराल हो चुका है, इसका अंदाजा आप #Israel के प्रधानमंत्री #Netanyahu के मोबाइल फोन के कैमरे पर लगे टेप से लगा सकते हैं. दुनिया भर में कई लोग इसे किसी रहस्यमयी साजिश के रूप में भी देखते है.

लेकिन इसका जवाब #डर से ज्यादा #सावधानी है.


सिर्फ #नेतन्याहू ही नहीं बल्कि दुनिया के कई ताकतवर नेता और सुरक्षा विशेषज्ञ ऐसा ही कर रहे हैं.

#हैकर्स बिना #यूजर को पता चले फोन या लैपटॉप का #कैमरा चालू कर सकते हैं.

कैमरा कवर करने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि यदि फोन हैक भी हो जाए, तो हमलावर को कोई #विजुअल फीड जैसे कमरे का नक्शा, मेज पर रखे दस्तावेज या नेता की लोकेशन नहीं मिलेगी.

जेम्स कोमी जो पूर्व #FBI डायरेक्टर हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह अपने निजी लैपटॉप के कैमरे पर टेप लगाते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं.

#Facebook CEO मार्क जुकरबर्ग की एक फोटो में उनके लैपटॉप के कैमरे और माइक जैक पर टेप लगा हुआ साफ देखा गया था.

इन शक्तिशाली लोगों के पास ऐसी गोपनीय जानकारी होती है जिसकी कीमत अरबों में होती है.

उनके लिए जोखिम का स्तर हमारे आपके तुलना में करोड़ों गुना ज्यादा होता है. यही वजह है कि वे "जीरो ट्रस्ट" पॉलिसी पर चलते हैं.

No comments:

Post a Comment