#Iran के #Tehran और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शनों का एक नया दौर शुरू हो गया है.
#तेहरान की #Sharif_University_of_Technology और #Amirkabir_University_of_Technology में छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं.
तेहरान में छात्रों और सरकार समर्थक #Basij मिलिशिया, जो #IRGC का हिस्सा हैं, के बीच सीधी भिड़ंत हुई है.
छात्र #Death_to_the_Dictator और #Long_live_the_King जैसे नारे लगा रहे थे.
यह प्रदर्शन जनवरी 2026 की हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारियों की याद में आयोजित किया गया था.
तेहरान के अलावा #Mashhad और #Abdanan जैसे शहरों से भी विरोध की खबरें हैं.
#ईरान सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कई इलाकों में फिर से इंटरनेट प्रतिबंध लगाए हैं. #IRGC और सुरक्षा बलों को यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर तैनात किया गया है ताकि प्रदर्शनों को सड़क पर फैलने से रोका जा सके.
यह घरेलू अशांति ऐसे समय में हो रही है जब #America और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिकी सेना की इस क्षेत्र में भारी तैनाती है,और राष्ट्रपति #DonaldTrump ने परमाणु समझौते को लेकर सख्त रुख अपनाया हुआ है.
No comments:
Post a Comment