ट्रांस नेशनल–साइबर स्लेवरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग !
NOIDA में 164 विदेशी नागरिकों को बंधक बना कर साइबर ठगी का कॉल सेंटर चलाया जा रहा था.
नोएडा के सेक्टर 136 स्थित सोविरेन टावर में ऑपरेट हो रहे एक SVK ग्लोबल वेंचर कॉल सेंटर में 164 विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट छीनकर, उन्हें बंधक बना कर साइबर ठगी का काम कराया जा रहा था.
इन 164 विदेशी नागरिकों में 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक हैं. सभी की उम्र 19 से 23 साल के बीच की है.
जिन्हें अच्छी नौकरी का लालच देकर भारत बुलाया गया था. इन्हीं में से एक विदेशी नागरिक ने एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को एक मेल किया और अपनी पूरी कहानी बताई.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने
उस विदेशी व्यक्ति से संपर्क किया और पूरी जानकारी की. सभी जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद कॉल सेंटर पर रेड मारी गई और सभी बंधक लोगों को छुड़ाया गया. पुलिस की छापेमारी में 174 पासपोर्ट, 355 मोबाइल, 168 कंप्यूटर, 26 लैपटॉप, कई सर्वर और 53 सिम कार्ड– जिसमें विदेशी सिम भी शामिल है –बरामद हुए हैं.
इस पूरे सिंडिकेट के 3 सरगनाओं में 2 भारतीय सुशील भाटी और सुनील कुमार विश्वकर्मा तथा 25 वर्षीय मलेशियाई नागरिक तान गुआन शामिल हैं–जो सरगना है, इसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीड़ितों की पूछताछ में बंगलौर के एक आरोपी का भी नाम सामने आया है, जिसकी तहकीकात की जा रही है.
आरोपियों ने इसे दक्षिण-पूर्व एशिया के "म्यावाड़ी मॉडल" की तरह संचालित किया—इन युवाओं को IT की नौकरी के नाम पर बिजनेस वीजा पर बुलाया गया, पासपोर्ट जब्त किए गए और उन्हें स्क्रिप्ट देकर महिलाओं के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपने ही देशों के लोगों को "Zenttrix" और "Quantvoro" जैसे फर्जी निवेश ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स पर ठगने के लिए लगाया गया.
दिल्ली पुलिस ने फरार दोनों भारतीय आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है.
गिरफ्तार 25 वर्षीय मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने किराया व अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल हो रहे संदिग्धों के बैंक खातों को फ्रीज किया है.
पीड़ितों को FRRO के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस के अनुसार इन्हें मानव तस्करी का शिकार मानते हुए कानूनी कार्रवाई से अलग रखा गया है, और विदेश मंत्रालय ने इनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए इंडोनेशिया व मलेशिया सरकारों से संपर्क साधा है.
#NoidaCyberSlavery #CyberSlavery #HumanTrafficking #DelhiPoliceCrimeBranch
#ImmigrationFailure #VisaScam #FRRO #NationalSecurity
@noidapolice @dmgbnagar
No comments:
Post a Comment