क्योंकि ये NATIONAL SECURITY THREAT है...
NOIDA के सेक्टर 136 के सोविरेन कॉरपोरेट टावर में चल रहे ट्रांस–नेशनल, साइबर स्लेवरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इस नेटवर्क, न देश की कानून-व्यवस्था, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है.
—जब 164 विदेशी नागरिक एक ही कॉरपोरेट ठिकाने से काम करते हैं, दर्जनों सिम कार्ड और सर्वर सक्रिय होते हैं, और पूरा नेटवर्क बिना इमिग्रेशन या स्थानीय ट्रैकिंग के महीनों चलता है—तो यह केवल 'साइबर फ्रॉड' या 'मानव तस्करी' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक संवेदनशीलता से जुड़ जाता है:
—19 से 25 वर्ष के बीच के 164 से अधिक युवा –मलेशियाई और इंडोनेशियाई नागरिक 'बिजनेस वीजा' पर भारत लाए गए.
आमतौर पर बिजनेस वीजा व्यापारिक बैठकों या निवेश के लिए दिया जाता है, न कि एंट्री-लेवल कॉल सेंटर जॉब्स के लिए. दूतावासों और इमिग्रेशन काउंटर पर इतनी बड़ी संख्या में कम उम्र के युवाओं को एक ही तरह के Sponsorship पर बिजनेस वीजा जारी करते समय अलर्ट क्यों नहीं बजा?
—जब इतने सारे विदेशी युवा पहली बार भारत आ रहे थे, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके रिटर्न टिकट, ठहरने के पुख्ता इंतजाम या उस भारतीय कंपनी SVK ग्लोबल वेंचर के ट्रैक रिकॉर्ड की जांच क्यों नहीं की, जिसके नाम पर उन्हें बुलाया गया था?
—Foreigners Act के तहत किसी भी होटल,PG या किराए के मकान में विदेशी नागरिक के ठहरने पर 24 घंटे के भीतर FRRO यानि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के पोर्टल पर Form-C भरना अनिवार्य है.
164 विदेशी नागरिक महीनों तक नोएडा के पीजी में रहे—क्या उनका Form-C भरा गया था? यदि नहीं, तो एजेंसियों को भनक क्यों नहीं लगी; और यदि भरा गया था, तो एक ही पते पर इतने विदेशियों के ठहरने पर जांच क्यों नहीं हुई?
—नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित 'सोविरेन टावर' जैसी कमर्शियल बिल्डिंग में एक बड़ा फ्लोर किराए पर लिया गया, 168 कंप्यूटर और सर्वर लगाए गए, लेकिन रेंट एग्रीमेंट और कंपनी का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ. बिल्डिंग मैनेजमेंट और संपत्ति मालिक ने बिना वैध दस्तावेजों और पुलिस क्लियरेंस के इतनी बड़ी जगह कैसे दे दी?
—इन नागरिकों को एक पीजी में रखा गया था और उन्हें रोजाना पीजी से ऑफिस लाने-ले जाने के लिए करीब 40 कैब लगाई गई थीं. स्थानीय स्तर पर पीजी के लिए Tenant Verification का नियम केवल कागजों तक ही क्यों सीमित रह गया?
—SVK ग्लोबल वेंचर' या संबंधित शेल कंपनियों का पंजीकरण किस आधार पर हुआ?
बिना किसी वैध आउटबाउंड-इनबाउंड क्लाइंट या विज्ञापन के करोड़ों का लेनदेन और भारी-भरकम सेटअप कैसे चलता रहा?
—Local Intelligence Unit को भनक क्यों नहीं लगी? हर जिले में विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए LIU और बीट पुलिसिंग व्यवस्था होती है.
नोएडा के एक व्यस्त सेक्टर में डेढ़ सौ से ज्यादा विदेशी नागरिक रह रहे थे और काम कर रहे थे, फिर भी स्थानीय थाने और खुफिया इकाई को इसकी खबर तक नहीं लगी?
—कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के दखल का इंतजार क्यों करना पड़ा?
यह पूरा रैकेट उत्तर प्रदेश के नोएडा में चल रहा था, लेकिन इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब एक पीड़ित ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ईमेल भेजा.
नोएडा पुलिस का अपना साइबर सेल और बीट तंत्र इस मामले को पहले क्यों नहीं पकड़ पाया?
—दिल्ली-NCR,नोएडा, गुरुग्राम, द्वारका में पहले भी कई फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर और चीनी या अन्य विदेशी नागरिकों से जुड़े हवाला व साइबर ठगी के रैकेट पकड़े जा चुके हैं.
हर बार छापेमारी के बाद 'शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान' चलाने के दावे किए जाते हैं, फिर भी विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर कॉल सेंटर चलाने जैसा गंभीर अपराध महीनों तक कैसे चलता रहा?
—विदेशी सिम और भारी मात्रा में भारतीय सिम कार्ड कैसे सक्रिय हुए? मौके से 355 मोबाइल फोन और 53 सिम कार्ड –जिनमें विदेशी सिम भी शामिल हैं–बरामद हुए हैं। कड़ी KYC व्यवस्था के बावजूद थोक में सिम कार्ड और इंटरनेट लीज्ड लाइनें किसके नाम पर जारी की गईं?
—वित्तीय लेनदेन और सैलरी और किराए के खातों पर बैंक अलर्ट क्यों नहीं हुआ?
करोड़ों रुपये के किराए, कैब, खाने-पीने और ठगी से जुड़े संदिग्ध लेनदेन जिन बैंक खातों के जरिए हो रहे थे, उन पर बैंकों के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध लेनदेन अलर्ट सिस्टम समय रहते सक्रिय क्यों नहीं हुए?
—क्या इस मामले में केवल कॉल सेंटर संचालकों पर कार्रवाई होगी, या वीजा स्क्रीनिंग से लेकर स्थानीय सत्यापन तक आंखें मूंदे बैठे जिम्मेदार तंत्र की भी जवाबदेही तय की जाएगी?
#NoidaCyberSlavery #CyberSlavery #HumanTrafficking #DelhiPoliceCrimeBranch
#ImmigrationFailure #VisaScam #FRRO #NationalSecurity
@noidapolice @dmgbnagar
No comments:
Post a Comment