Ruby Arun

Tuesday, 25 August 2026

मॉस्को के Vnukovo एयरपोर्ट पर अमेरिकी वायु सेना का एक भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट Boeing C-17A Globemaster III की रहस्यमय लैंडिंग

 मॉस्को के Vnukovo एयरपोर्ट पर अमेरिकी वायु सेना का एक भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट Boeing C-17A Globemaster III लैंड हुआ है. 

क्यों हुआ है, यह रहस्य बना हुआ है. 

एक अमेरिकी सैन्य विमान का मॉस्को में उतरना बेहद असामान्य घटना है।

अनभिबके माहौल में एक अमेरिकी सैन्य विमान का मॉस्को में उतरना बेहद असामान्य घटना है.

#Russia और #America दोनों देशों की तरफ से चुप्पी कायम है. 


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने साफ कहा है कि उनके पास इस विमान या इसके आने के मकसद की कोई जानकारी नहीं है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ ऐसी कोई पूर्व-निर्धारित बैठक तय नहीं थी.

Pentagon की तरफ से भी इस फ्लाइट के उद्देश्य, कार्गो या यात्रियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूसी उड़ानों पर बैन लगाया हुआ है और रूस ने अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है.

यह कोई सामान्य वाणिज्यिक या छोटा डिप्लोमैटिक जेट नहीं है, बल्कि Boeing C-17 Globemaster III है.

यह अमेरिकी सेना का सबसे भारी मालवाहक विमान है, जिसका इस्तेमाल बख्तरबंद गाड़ियाँ, भारी सुरक्षा उपकरण या दर्जनों विशेष सैनिक और अधिकारी ले जाने के लिए किया जाता है.


यह प्लेन अमेरिका के मैरीलैंड में स्थित Joint Base Andrews जहां 'Air Force One' और अमेरिकी राष्ट्रपति का बेड़ा रहता है,से रवाना हुआ था.

स्टॉपओवर: इसके बाद इसने 23 अगस्त को लातविया की राजधानी Riga में लैंडिंग की.आज रीगा से उड़ान भरकर यह सीधे Miscow पहुँचा.

दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ अटकलें लगा रहे हैं कि—कहीं अमेरिका और रूस के बीच Ukrain युद्ध को लेकर रुकी बातचीत फिर से शुरू करने करने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner के संभावित दौरों के लिए Advance Security Prep तो नहीं?


क्या अमेरिका-यूक्रेन-यूरोप की ओर से कोई नया शांति प्रस्ताव तैयार हो रहा है?

क्या यह दोनों देशों की Back-Channel Diplomacy है?


क्योंकि युद्ध के माहौल और सख्त पाबंदियों के बावजूद, इस तरह की लैंडिंग के लिए दोनों देशों के रक्षा और नागरिक उड्डयन विभागों Pentagon, Kremlin, Aviation Control के बीच प्रत्यक्ष Direct Coordination आवश्यक होता है.

यह संकेत देता है कि सतह पर तनाव के बावजूद, पर्दे के पीछे दोनों महाशक्तियों के बीच "हॉटलाइन" और लॉजिस्टिक्स चैनल पूरी तरह काम कर रहे हैं।


ऐसे में अमेरिका के Military Transport की यह लैंडिंग यक़ीनन यह संकेत दे रही है कि सतह पर तनाव के बावजूद,पर्दे के पीछे दोनों महाशक्तियों के बीच "हॉटलाइन" और लॉजिस्टिक्स चैनल पूरी


तरह काम कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment