Ruby Arun

Sunday, 19 July 2026

राम मंदिर चंदा चोरी के मसले पर राहुल गांधी का, नरेंद्र मोदी को पत्र


 नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर के चंदे में हुई कथित चोरी को लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखा है.

इस पत्र में उन्होंने इस मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और मांग रखी है कि SIT जांच के नतीजे और ट्रस्ट के पूरे खातों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि हर राम भक्त को यह पता चल सके कि उनके द्वारा दिए गए दान का इस्तेमाल कैसे हुआ है.

पत्र में लिखा गया है कि –

"यह सार्वजनिक रूप से सभी को पता है कि ट्रस्ट के सदस्य RSS, VHP और उनसे जुड़े संगठनों से जुड़े हैं। इसके कलंकित पूर्व महासचिव चंपत राय भी आपके करीबी सहयोगी रहे हैं. इतने बड़े अपराध के सामने आपकी मौजूदा चुप्पी बर्दाश्त से बाहर है. जवाबदेही तय करना और नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है.

देश के लाखों श्रद्धालुओं की गाढ़ी कमाई के दान किए गए हजारों करोड़ रुपये चोरी हो गए. 

आपकी सरकार और इस ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी पारदर्शिता और तेजी से कार्रवाई करते हैं.

देश की जनता इस सब पर नजर रखे हुए है.

No comments:

Post a Comment