Ruby Arun

Sunday, 19 July 2026

वैश्विक तेल राजनीति और मिडिल ईस्ट के नक्शेबपर बड़ा बदलाव–अमेरिका–इराक एक साथ.

 🚨वैश्विक तेल राजनीति और #Middle_East के नक्शे पर एक बहुत बड़ा #Geopolitical बदलाव होने जा रहा है. 

#IRAQ अब #IRAN के प्रभाव और दबाव से बाहर निकल रहा है.#इराक ने अमेरिकी कंपनियों के साथ $60 बिलियन यानी लगभग 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 48 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

#America की दिग्गज तेल कंपनी #Chevron इराक के साथ मिलकर एक ऐसी पाइपलाइन पर निवेश कर रही है जो इराकी तेल को सीधे सीरिया के रास्ते #Mediterranean_Coast तक पहुंचाएगी. इस डील के जरिए #Syria को भी एक बड़ा आर्थिक जरिया ट्रांजिट फीस के रूप में मिलेगा.

#इराक को अपना तेल बेचने के लिए इरान के प्रभाव वाले #StraitOfHormuz वाले समुद्री रास्ते पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस डील में ExxonMobil, Shell, ConocoPhillips और Halliburton जैसी दिग्गज अमेरिकी और वैश्विक कंपनियां भी शामिल हैं जो इराक के पुराने तेल क्षेत्रों को आधुनिक बनाने और प्रोडक्शन बढ़ाने का काम करेंगी.

अगर इराक और अन्य खाड़ी देश Strait of Hormuz को छोड़कर दूसरे रास्तों से तेल भेजने लगेंगे,तो वैश्विक तेल बाजार पर #इरान की पकड़ या दुनिया को 'धमकाने' की क्षमता कमजोर पड़ जाएगी.

इराक के नए प्रधानमंत्री #Ali_al_Zaidi के नेतृत्व में अमेरिका के साथ यह डील साफ दिखाती है कि इराक अब ईरान के प्रभाव चक्र से बाहर निकलकर अपनी स्वतंत्र आर्थिक और विदेश नीति बना रहा है .

सद्दाम हुसैन के पतन के बाद से इराक की राजनीति और वहां के कई सशस्त्र गुटों पर ईरान का बहुत मजबूत नियंत्रण रहा है.


#अमेरिका ने इराक के बैंकिंग सिस्टम को डॉलर में लेनदेन की छूट देकर और #Starlink जैसी तकनीक देकर इराक को अपने पाले में मजबूत कर लिया है.


No comments:

Post a Comment