Ruby Arun

Saturday, 21 March 2026

जापान की सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा, युद्ध के खिलाफ किया प्रदर्शन

 🚨 #Japanकी सड़कों पर फूटा जनसैलाब! 🔥

#Tokyo में संसद के बाहर 11,000 लोगों की गर्जना— "हमें युद्ध नहीं, शांति चाहिए"

जापान की प्रधानमंत्री #Sanae_Takaichi वर्तमान में वह #America की यात्रा पर हैं और राष्ट्रपति  #DonaldTrump के साथ उनके करीबी संबंधों और रक्षा समझौतों को लेकर ही जापान की एक बड़ी आबादी असहज और नाराज़ है. उन्हें डर है कि इससे जापान अनचाहे वैश्विक संघर्षों में घसीटा जा सकता है.

अपने देश के प्रधानमंत्री के मुखालिफ जापानी लोगों का संदेश साफ है:–

"जापान का भविष्य #Washington में नहीं है" जापानी जनता अब अपनी विदेश नीति खुद तय करना चाहती है. अपनी संप्रभुता के लिए #Trump को आईना दिखा रही है.

जापान की 82% जनता युद्ध के खिलाफ है. वह अपनी सरकार की 'सैन्य नीति' पर सवाल उठा रही है. ट्रंप की नीतियों के पीछे चलने का विरोध कर रही है.

जापान  की सड़कों पर उतरा यह जनसैलाब वैश्विक राजनीति में आ रहे बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहा है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान का संविधान शांतिवादी रहा है.लेकिन हाल के वर्षों में रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी और सैन्य नीतियों में बदलाव ने आम जनता को चिंतित कर दिया है.

प्रदर्शनकारियों का मुख्य गुस्सा इस बात पर है कि जापान की नीतियां स्वतंत्र होने के बजाय #Washington के प्रभाव में अधिक दिख रही हैं.

जापान में जनमत हमेशा से युद्ध के खिलाफ रहा है। वहां की जनता "Article 9" जो जापान को युद्ध करने से रोकता है, को अपनी पहचान का हिस्सा मानती है.

#JapanRising #NoWar #ForeignPolicy

#JapanProtest #Geopolitics  #AntiWar #WorldPolitics #Peace #Protest #USA



No comments:

Post a Comment