🚨 RUSSIA और EUROPE के बीच Open War की आहट!
रूस की NATO को सीधी चेतावनी — "Estonia’ युद्ध के लिए भड़का रहा है" 🇷🇺🇪🇺
यूरोप और रूस के बीच तनाव अब तक के सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है: –
NATO और EU सदस्य देश एस्टोनिया ने 1 दिसंबर 2026 से रूस से लगने वाली अपनी सभी सड़क सीमाओं को कम से कम 6 महीने के लिए बंद करने का ऐलान किया है. एस्टोनिया का आरोप है कि रूसी खुफिया एजेंसी ने उसकी एक ड्रोन फैक्ट्री में आगजनी की साजिश रची थी.
इसके जवाब में रूसी विदेश मंत्रालय ने एस्टोनिया के शीर्ष राजनयिक को तलब कर दो-टूक चेतावनी दी कि ये कदम दोनों देशों को "खुले युद्ध” के मुहाने पर ले जा रहे हैं. वहीं, NATO प्रमुख Mark Rutte ने कहा है कि गठबंधन स्थिति पर नज़र रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
दूसरी तरफ, जर्मन और पश्चिमी खुफिया एजेंसियां इस बात को गंभीरता से ले रही हैं कि रूस अंतरिक्ष के Orbit में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना पर काम कर सकता है, जिससे वैश्विक सैटेलाइट नेटवर्क और यूरोपीय सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.
इसी संशय में, यूरोपीय देश लगातार अपना रक्षा बजट बढ़ा रहे हैं और रूसी पूर्व सैनिकों पर EU Visa Ban जैसे सख्त कदम उठा रहे हैं.
मॉस्को इसे अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी मान रहा है और इसी के जवाब में बार-बार 'विनाशकारी और बेहद छोटे युद्ध' की चेतावनी देकर यूरोप पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना रहा है.
#Russia #NATO #Europe #Geopolitics #Estonia #WorldNews
No comments:
Post a Comment