IRAN के Tehran के विलायत पार्क में महिलाओं की 10 किलोमीटर
की रेस आयोजित हुई 'तेहरान वूमेन रन 10K Race' के नाम से.
तमाम महिलाएं टी-शर्ट में और बिना हिजाब पहने दौड़ती नजर आईं.
ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के दावों के बीच यह नजारा, अलग था. हिजाब नियमों के बीच भी यह, महिलाओं की सार्वजनिक भागीदारी और नए अवसरों का प्रमाण पेश करता दृश्य था.
इसके बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या महसा अमिनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद का ये नतीजा है?
Mahsa Amini, 22 साल की एक ईरानी-कुर्द महिला थीं, जिनकी मृत्यु सितंबर 2022 में ईरान में 'मोरालिटी पुलिस' की हिरासत के दौरान हो गई थी.
13 सितंबर 2022 को महसा अमिनी अपने परिवार के साथ तेहरान आई हुई थीं। वहां ईरान की 'मोरालिटी पुलिस' गश्त-ए-इरशाद ने उन्हें " हिजाब के नियमानुसार बाल न ढकने के आरोप में हिरासत में ले लिया था.
पुलिस की गाड़ी में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और कोमा में चली गईं.
16 सितंबर 2022 को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
उनकी मौत के बाद ईरान सहित दुनिया भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे.
महसा अमिनी की मौत ईरान में महिलाओं के अधिकारों, हिजाब की अनिवार्यता और सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चिंगारी बन गई थी.इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य नारा "Woman, Life, Freedom" था.
ईरानी महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर अपने हिजाब जलाकर और बाल काटकर अपना विरोध दर्ज कराया था.
Mahsa Amini की मौत के चार साल के बाद ईरान की फिजां में वहां की महिलाओं का यह "Woman, Life, Freedom" का नज़ारा देखने को मिला.
ईरानी महिलाओं के लिए,यक़ीनन यह एक तारीख़ी और खुशनुमा हासिल है.
#Tehran10K
#MahsaAmini
#TehranWomenRun
#WomanLifeFreedom
#IranWomen
No comments:
Post a Comment