Ruby Arun

Friday, 18 September 2026

समुद्रों पर नियंत्रण और संसाधनों पर अधिकार जमाने की पूरी दुनिया में होड़

 China Coast Guard के  जहाज ने  Philippine के एक सरकारी जहाज को टक्कर मार दी.

यह कोई सामान्य घटना नहीं है.

समुद्रों पर नियंत्रण और संसाधनों पर अधिकार जमाने की होड़ पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रही है


.

विशेषज्ञ इसे "Blue Rush" यानी समुद्री संसाधनों पर कब्जा करने वाली जियोपॉलिटिकल औरा कहते हैं.

 

फिलीपींस तटरक्षक बल के अनुसार चीनी जहाज ने उनके शांत और तय मार्ग पर चल रहे नागरिक पोत को जानबूझकर और खतरनाक तरीके से टक्कर मारी.

टक्कर से फिलीपींस के जहाज के starboard side की रेलिंग टूट गई और डेक पर लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए.

फिलीपींस ने इसे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानूनों का सीधा उल्लंघन बताया है. 


चीनी तटरक्षक बल और विदेश मंत्रालय ने फिलीपींस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फिलीपींस का जहाज बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अचानक अपनी दिशा बदलकर उनके पोत के सामने आ गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.

चीन ने इसके लिए फिलीपींस को जिम्मेदार ठहराया. 

दरअसल West Philippine Sea ka यह इलाका फिलीपींस के विशेष आर्थिक क्षेत्र  के अंतर्गत आता है, लेकिन चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा पेश करता है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव लगातार बढ़ रहा है. 

No comments:

Post a Comment