Ruby Arun

Friday, 30 October 2026

पोलैंड में संवैधानिक संकट: क्या डोनाल्ड टस्क सरकार की कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है या व्यवस्था सुधार?


यूरोपीय राजनीति से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है. पोलैंड की राजधानी वारसॉ में प्रधानमंत्री Donald Tusk की सरकार और देश की न्यायपालिका के बीच जारी लंबे समय का विवाद अब सड़क और कोर्ट परिसर तक पहुंच गया है.


पोलैंड की पुलिस ने देश के सर्वोच्च Constitutional Tribunal के परिसर में प्रवेश किया और ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष Bogdan Święczkowski को उनके पद से निलंबित कर दिया.

पोलैंड का यह ट्रिब्यूनल देश की सर्वोच्च संस्था है, जिसका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होता है कि संसद द्वारा बनाए गए कानून देश के संविधान के अनुरूप हों.


पुलिस का कहना है कि उन्होंने यह कदम ट्रिब्यूनल परिसर के बाहर हुई हिंसक घटनाओं और पुलिस कर्मियों पर खतरनाक वस्तुएं फेंके जाने के बाद उठाया.

पोलैंड के राष्ट्रपति Karol Nawrocki ने इस संकट की गंभीरता को देखते हुए सेनेगल की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही रद्द कर दी.

 विपक्षी दल के प्रमुख नेता Jarosław Kaczyński ने टस्क सरकार के तहत हुई इस पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे संवैधानिक ट्रिब्यूनल के खिलाफ एक "तख्तापलट" करार दिया है.

उनका कहना है कि यूरोपीय संघ समर्थक टस्क सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके स्वतंत्र न्यायपालिका को दबा रही है.


यह घटना Pro-EU प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की सरकार और देश की पुरानी न्यायिक व रूढ़िवादी संस्थाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अब तक का सबसे बड़ा टकराव माना जा रहा है.


#Poland #DonaldTusk #KarolNawrocki #ConstitutionalTribunal #Warsaw #PolandNews #EuropeanUnion #PolandCrisis #CoupDetat

No comments:

Post a Comment