अरबपति बिजनेसमैन ने Male Genitalia Enlargement के लिए कराई Cosmetic Surgery – मिली मौत!
सोने के ताबूत में दफनाए गए...
यह दुखद और सबक देने वाली कहानी है–अरबपति ब्रिटिश-नाइजीरियन बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
43 वर्षीय Igho "Tiny" Ubiribo की.
इनकी पिछले दिनों ही मृत्यु हुई है.
इगो उबीरिबो अपनी आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे ट्रेवल, और सेलिब्रिटीज वगैरह के साथ संबंधों के लिए सोशल जाने जाते थे.
साल 2022 में उन्होंने जिम्बाब्वे में फैशन डिजाइनर और सोशलाइट डेनिएल सिम्बा एलन से एक बेहद भव्य शादी की थी.
उनके पास लॉस एंजिल्स और लंदन जैसे शहरों में कई कीमती प्रॉपर्टीज थीं.
मार्च 2026 में उबीरिबो अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड के बैंकॉक की छुट्टियों पर गए हुए थे.वहाँ उन्होंने एक प्राइवेट क्लिनिक में अपने Phallus का आकार बढ़ाने के लिए एक कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाया, जिसमें उनके अंग में लगभग 40 मिलीलीटर Hyaluronic Acid और लिडोकेन Lidocaine के इंजेक्शन लगाए गए.
प्रोसीजर के कुछ ही देर बाद, जब वे अपने होटल में मसाज ले रहे थे, तो उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत Bangkok के Sukhumvit Hospital ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने 100 मिनट से अधिक समय तक उन्हें बचाने की कोशिश की , लेकिन 6 मार्च की सुबह उनकी मौत हो गई.
लंदन में हुई पोस्टमार्टम जाँच में यह सामने आया कि जो हायलुरोनिक एसिड उनके पेनिस में इंजेक्ट किया गया था, उसका कुछ हिस्सा उनकी रक्त वाहिकाओं के जरिए फेफड़ों तक पहुँच गया.
इससे फेफड़ों में खून के थक्के जम गए.
कोर्ट की कोरोनर जीन हार्किन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि उनकी मौत इसी कॉस्मेटिक प्रोसीजर के कारण हुए Pulmonary E
mbolism से हुई थी.
No comments:
Post a Comment