Ruby Arun

Friday, 11 September 2026

यमन में Houthi का शक्ति प्रदर्शन देखिए!

 Houthi का शक्ति प्रदर्शन देखिए! 


हजारों हुती लड़ाके,राइफलों और मशीनगनों के साथ मार्च करते हुए

अपनी सैन्य ताकत दिखा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को लामबंद कर सकें और अमेरिका, इज़राइल तथा उनके सहयोगियों को अपनी मजबूत लड़ाकू उपस्थिति का संदेश दे सकें. 

Yemen में दशकों से चले आ रहे युद्ध और कमजोर शासन के कारण वहाँ आम नागरिकों और हुती लड़ाकों के पास भारी मात्रा में हथियार मौजूद हैं. 

यमन दशकों से दुनिया के सबसे बड़े अवैध हथियार बाजारों में से एक रहा है.देश में सरकार और कानून-व्यवस्था कमजोर होने के कारण AK-47, रॉकेट लॉन्चर RPG और मशीनगनें आम बाजारों में आसानी से खरीदी और बेची जाती हैं.


2014-2015 में जब हुती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सआना पर कब्जा किया, तो उन्होंने Yemeni Armed Forces के विशाल हथियार डिपो, टैंक, आर्टिलरी और वायु रक्षा प्रणालियों पर कब्जा कर लिया था. 

इसके अलावा, IRAN हुती गुट को उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलें, एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइलें, हमलावर ड्रोन UAVs और छोटे हथियार या तो सीधे या ओमान,लाल सागर के तटीय इलाकों से तस्करी के रास्ते पहुंचाता है.

यमन पिछले एक दशक से Civil War से जूझ रहा है.वहाँ ऐसी कोई केंद्रीय पुलिस या कानून-व्यवस्था नहीं है जो उन्हें गिरफ्तार कर सके. हुती खुद ही उस इलाके में समानांतर सरकार चला रहे हैं.

हुती सिर्फ एक छोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक सुसंगठित सैन्य संगठन बन चुके हैं.

सऊदी अरब और अमेरिकी गठबंधन ने हुती पर हजारों हवाई हमले किए हैं, लेकिन केवल हवाई हमलों से किसी को पकड़ा नहीं जा सकता.

जमीन पर उतरकर सेना भेजने का मतलब बहुत बड़ा सैन्य नुकसान और लंबा युद्ध है, जिससे सभी देश बचते हैं,.


वैसे भी इन्हें पकड़ना आसान नहीं है.

यमन के उत्तरी और तटीय इलाके बेहद पथरीले और ऊंचे पहाड़ों से घिरे हैं. हुती लड़ाके इन पहाड़ों में बनीं प्राकृतिक गुफाओं और भूमिगत सुरंगों में छिपकर गोरिल्ला युद्ध लड़ते हैं, जिससे सीधी सैन्य कार्रवाई या हवाई हमले से उन्हें पकड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है.

No comments:

Post a Comment