युद्ध के चलते #Strait_Of_Hormuz का समुद्री रास्ता लगभग सूना पड़ चुका है
.
रविवार को पूरे दिन में इस रास्ते से सिर्फ 6 कमर्शियल जहाज गुजरे. जबकि आम दिनों में यहाँ से रोजाना लगभग 130 से ज्यादा जहाज गुजरते हैं.
गुजरने वाले जहाजों में एक सुपरटैंकर 'Humanity' था, जिसमें 20 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल था.
दूसरा 'Capetan Andreas' नाम का टैंकर था, जिसमें कुवैत का 5 लाख बैरल ईंधन उत्पाद लोड था.
वीकेंड पर एक भी LNG टैंकर इस रास्ते में प्रवेश करता नहीं देखा गया.
अत्यधिक जोखिम वाले इस क्षेत्र से गुजरते समय अधिकांश जहाजों ने अपने #AIS Automated Identification System ट्रांसपोंडर्स बंद कर दिए हैं .
वे अपनी लोकेशन छुपाकर "डार्क" मोड में चल रहे हैं, ताकि वे ईरान या अमेरिकी मिसाइलों की राडार रेंज और ड्रोन हमलों से बच सकें.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेंट्रल कमांड #CENTCOM का दावा है कि जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए "खुला" है और अमेरिकी नौसेना इसकी सुरक्षा कर रही है.
इसके विपरीत, ईरान के पैरामिलिट्री संगठन #IRGC और वहां की स्ट्रेट अथॉरिटी ने आधिकारिक एलान किया है कि उन्होंने इस समुद्री मार्ग को "पूरी तरह बंद" कर दिया है. ईरान का दावा है कि उसने एक ऐसे जहाज पर हमला किया जो बिना अनुमति के उसके रूट पर था, और कल रात दो और जहाजों के सिस्टम बंद करके उन्हें रोका गया है.
शिपिंग इंश्योरेंस कंपनियों ने इस रूट के लिए प्रीमियम अत्यधिक बढ़ा दिया है, और कमर्शियल crews और टैंकर ऑपरेटर्स जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को तैयार नहीं हैं.
यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी #IMO ने भी सभी जहाजों को फिलहाल इस रास्ते से बचने की सलाह दी है.
No comments:
Post a Comment