Ruby Arun

Monday, 13 July 2026

रूस, अमेरिका के खिलाफ, ईरान के साथ, रूस ने ईरान भेजा अपना प्रलयकालीन विमान

 इस समय की बहुत बड़ी #geopolitical डेवलपमेंट है– #Russia द्वारा ने अपना बेहद खास और सुरक्षित #Tu_214PU एयरबोर्न कमांड पोस्ट विमान #Moscow से उड़ाकर सीधे #Tehran , ईरान में लैंड कराना. 

इसे रूस का "प्रलयकालीन विमान


" यानी #Doomsday_Plane भी कहा जाता है. 

इस विमान का #तेहरान आना एक बहुत बड़ा #Strategic_Signal है. 

#रूस सीधे #Washington और #Israel को चुनौती के साथ यह दिखा रहा है कि वह #StraitOfHormuz के इस संकट में #IRAN� के साथ मजबूती से खड़ा है. 

इस विमान के जरिए रूस और ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी आपस में #Intelligence_Sharing और युद्ध से जुड़ी रणनीतियों को साझा कर रहे हैं. 

यह कदम अमेरिकी हमलों की आक्रामकता को रोकने के लिए उठाया गया है, ताकि #America, ईरान पर और बड़े हमले करने से पहले #रूस की मौजूदगी के बारे में सोचे.

यह विमान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस विशेष दस्ते का हिस्सा है, जो केवल देश के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व जैसे रक्षा मंत्री या खुफिया प्रमुख को लेकर उड़ान भरता है. इसकी उड़ानों को बेहद गुप्त रखा जाता है.

इसे खास तौर पर परमाणु युद्ध या अत्यधिक भीषण संकट के समय इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है.

इस विमान में हाई-टेक एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर लगा है. 

इसका मतलब है कि अगर जमीन पर सब कुछ तबाह भी हो जाए, तो रूस के राष्ट्रपति या सेना के सर्वोच्च कमांडर हवा में उड़ते हुए इस विमान से पूरी जंग और सरकार को कंट्रोल कर सकते हैं.

इस तरह के संवेदनशील और युद्ध जैसे माहौल में रूस द्वारा ऐसे "सिग्नल" गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. 

हालांकि इससे #अमेरिका अपनी योजना पूरी तरह नहीं बदलेगा, लेकिन संकट के इस दौर में रूस का यह कदम स्थिति को और ज्यादा पेचीदा बना देगा.

अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो स्थितियां किसी के भी नियंत्रण से एकदम बाहर निकल सकती हैं क्योंकि अब इसमें विश्व की एक महाशक्ति रूस सीधे तौर पर ईरान के पीछे आकर खड़ी हो गई है.


No comments:

Post a Comment