Ruby Arun

Friday, 27 November 2026

Thiruparankundram Hill पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला– मंदिर में दीपदान भी हो और दरगाह पर इबादत भी हो,!

 सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै स्थित Thiruparankundram Hill पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने के विवाद में बेहद सख्त और ऐतिहासिक आदेश जारी किया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर, पहाड़ी पर स्थित सिकंदर बादशाह दरगाह और पूरी तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से #CRPF को सौंप दी है. 


**कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि CRPF दरगाह की भी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करे और वहां आने वाले श्रद्धालुओं को इबादत करने से न रोका जाए. **


सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कल, शनिवार 28 नवंबर 2026 को पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित पत्थर के स्तंभ यानी 'Deepathoon पर कार्तिगई दीपम जलाया तो जाए लेकिन पहाड़ी पर 

—दरगाह से चारों तरफ कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखते हुए ही दीप जलाने की अनुमति है. —


तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के निचले हिस्से में भगवान मुरुगन –सुब्रमण्यम स्वामी और उची पिल्लैयार का मंदिर है, जबकि चोटी पर एक दरगाह स्थित है.दशकों से कार्तिगई दीपम निचले मंदिर के मंडपम में जलाया जाता रहा है, लेकिन हिंदू संगठनों की मांग थी कि इसे पहाड़ी के ऊपर स्थित प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर भी जलाया जाए.

 

भगवान कार्तिकेय जो दक्षिण भारत में मुरुगन कहे जाते हैं के छह सबसे पवित्र निवास स्थानों ये Arupadai Veedu पहला है. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान मुरुगन ने राक्षस 'सुरपद्मन' का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया, तो देवराज इंद्र ने प्रसन्न होकर अपनी पुत्री देवयानी का विवाह भगवान मुरुगन से करने का प्रस्ताव रखा.

मान्यता है कि उन दोनों का दिव्य विवाह इसी तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर हुआ था.

यहां मुरुगन ने अपने पिता भगवान शिव की 'परंगिरिनाथर' के रूप में पूजा भी की थी. 

इस मंदिर का उल्लेख ईसा की दूसरी से चौथी शताब्दी के प्राचीन तमिल संगम साहित्य जैसे तिरुमुरुकात्रुपदई और परिपादल.में मिलता है. 

इस लिहाज से इस मंदिर को 1300 से 2000 साल प्राचीन माना जाता है. 

इसी पहाड़ी पर ईसा पूर्व पहली-दूसरी शताब्दी के प्राचीन जैन गुफा शिलालेख भी मौजूद हैं.


इसी पहाड़ी की सबसे ऊपरी चोटी पर

650 साल प्राचीन, हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह स्थित है. 

इतिहासकारों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार इसके पीछे दो मुख्य मान्यताएं हैं:

पहला —: 14वीं शताब्दी में जब दिल्ली सल्तनत के सेनापति मलिक काफूर के आक्रमण के बाद मदुरै सल्तनत की स्थापना हुई, तो अलाउद्दीन सिकंदर शाह इसके अंतिम सुल्तान थे। 1370 के दशक –लगभग 1377 ईस्वी– में विजयनगर साम्राज्य की सेना के साथ हुए युद्ध में वे पराजित हुए और इसी पहाड़ी की ओर शरण लेने के दौरान मारे गए. बाद में उनके अनुयायियों ने उनकी याद में पहाड़ी की चोटी पर एक स्मारक के रूप में दरगाह बनवा दी, जहां उन्हें एक सूफी संत के रूप में पूजा जाने लगा.


दूसरा —: एक अन्य स्थानीय परंपरा उन्हें 12वीं-13वीं शताब्दी का एक सूफी संत सैयद सिकंदर बादशाह मानती है, जो इस्लाम के प्रचार के लिए वहां आए थे.

ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार इस दरगाह की स्थापना 14वीं शताब्दी ईस्वी–लगभग 1370 के दशक–में मानी जाती है.


#ThiruparankundramDeepam #SupremeCourt #KarthigaiD


eepam #TamilNadu #Madurai

No comments:

Post a Comment