राहुल गांधी आपका अनशन क्यों तुड़वाएंगे जब आप मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं?
सोनम वांगचुक एक बार फिर राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं कि उनकी पत्नी जंतर-मंतर पर विपक्ष के नेता के हाथों अनशन तुड़वाने की कोशिश कर रही थीं.
आम तौर पर जब आप किसी के खिलाफ अनशन करते हैं, तो आप उसी व्यक्ति से अनशन तुड़वाने की उम्मीद करते हैं। समझ नहीं आता कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से अनशन तुड़वाने की उम्मीद क्यों कर रहे थे जो आपके ही मुद्दे के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा था?
कांग्रेस और राहुल गांधी महीनों पहले से ही यह मुद्दा उठा रहे थे, और NSUI धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी. राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम तो बहुत पहले से ही शुरू हो चुका था. आपने,अपना अलग विरोध प्रदर्शन शुरू किया और फिर उम्मीद की कि राहुल गांधी आकर उन्हें पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाएंगे?
क्या सरकार के इशारे पर ही आप ये चाहते थे कि राहुल गांधी आपका अनशन तुड़वाए और सरकार जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन और CJP को कांग्रेस का "भी" प्लान घोषित कर दे?
शर्मनाक है कि आप और आपकी पत्नी के पास,पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के संसद में न आने पर और छात्रों पर चलाई गई पेलेट गन और गोलियों के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है.
No comments:
Post a Comment