राष्ट्रपति #DonaldTrump और इटली की प्रधानमंत्री #Georgia_Meloni के बीच विवाद एक फोटो खिंचाने के दावे से शुरू हुआ,यह अब केवल एक तस्वीर खिंचाने की बात नहीं रह गई है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय संधियों, सैन्य बेस के इस्तेमाल और दो देशों की संप्रभुता के सम्मान की एक बड़ी कूटनीतिक लड़ाई में बदल गई है .
#ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल #La7 को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि मेलोनी ने G7 समिट के दौरान उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए बहुत मिन्नतें की थीं. मुझे उन पर तरस आ गया और मैं मान गया.
मेलोनी ने इस पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए एक वीडियो बयान जारी किया और ट्रंप के दावों को पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत बताया.
आज ट्रंप ने फिर कहा कि मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचाने के लिए बार-बार भीख मांगी. ऐसा मेलोनी ने इसलिए किया क्योंकि उनकी लोकप्रियता इटली में लगातार गिर रही है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि जब #अमेरिका, #IRAN को परमाणु हथियार बनाने या हासिल करने से रोक रहा था, तब #Italy ने #America का साथ नहीं दिया.अपने लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी अमेरिकी सेना को नहीं करने दिया, जिससे भारी सैन्य और साजो-सामान की असुविधा हुई. अब जब अमेरिका ने सैन्य रूप से #ईरान को हरा दिया है, तो मेलोनी अपनी राजनीतिक रेटिंग सुधारने के लिए फिर से अमेरिका से दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मेरी तरफ से उन्हें साफ़ ना है—"No thanks!!!"
मेलोनी ने ट्रंप के इन आरोपों को बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे खारिज किया और बेहद कड़े शब्दों में लिखा:–
"राष्ट्रपति ट्रंप, ये लगातार हो रहे बिना किसी उकसावे के हमले पूरी तरह से senseless हैं. आपका दोस्त होने से मेरी लोकप्रियता में कोई मदद नहीं मिली है और न ही मेरी लोकप्रियता आपके साथ मेरे संबंधों पर निर्भर करती है. मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है.
वैसे भी,मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है.मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें.
इटली एक संप्रभु राष्ट्र sovereign nation है और वह उन्हीं नियमों के साथ काम करेगा जो अमेरिकी सैन्य ठिकानों का उपयोग करने के लिए किए गए समझौतों हैं"
इटली के विदेश मंत्री #Antonio_Tajani ने ट्रंप के बयानों को मेलोनी और पूरे इटली का अपमान बताते हुए अपना निर्धारित अमेरिका दौरा तुरंत रद्द कर दिया है. उन्हें 21–22 जून को मियामी में इटली-यूएस बिजनेस फोरम' में हिस्सा लेना था और अमेरिकी विदेश मंत्री #Marco_Rubio से मुलाकात होनी थी. इटली के राष्ट्रपति #Sergio_Mattarella सहित सरकार के तमाम मंत्रियों ने मेलोनी का समर्थन किया है और ट्रंप के इस रवैये को एक पुराने सहयोगी देश के साथ 'धोखा' करार दिया है.

No comments:
Post a Comment