Ruby Arun

Sunday, 22 February 2026

दुनिया के सबसे खूंखार ड्रग कार्टेल लीडर "एल मैचों" के मारे जाने के बाद मैक्सिको में उसके गुर्गों ने कोहराम मचा दिया

 दुनिया के सबसे अमीर,ताकतवर और खूंखार और 83 करोड़ रुपए के इनामी मेक्सिको के #Drug कार्टेल #CJNG के लीडर #El_Mencho को #Maxico की सेना ने मार गिराया है. जिसके बाद उसके कार्टेल ने मेक्सिको के जलिस्को सहित कई राज्यों में भयंकर आगजनी और हिंसा का तांडव शुरू कर दिया है.गोलियां चल रही हैं.सरकारी इमारतों,दुकानों,पेट्रोल पंपों, सरकारी बैंकों,एयरपोर्ट के पास आग लगा दी गई है. पूरा शहर धुवां धुवां हो चुका है. 'कोड रेड' और लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं.शहरों में बस और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं.कार्टेल ने बसों, ट्रकों और कारों को जलाकर मुख्य राजमार्गों को ब्लॉक कर दिया है.

सोमवार 23 फरवरी के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें.

हवाई अड्डों पर भी भारी अराजकता फैल गई है जिसके चलते कई विदेशी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. लोग अपनी जान बचाने के लिए टर्मिनल के अंदर भागते हुए दिख रहे हैं.

यह घटना मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सरकार के लिए अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती मानी जा रही है.

नेमेसियो ओसेगुएरा सरवेंटेस उर्फ "एल मेंचो" ने अपने कार्टेल को एक सेना की तरह तैयार किया था,जिसके पास खुद की मिसाइलें, बख्तरबंद गाड़ियाँ और ड्रोन हैं.

वह अपने दुश्मनों को बेहद बर्बर तरीके से सजा देने और उन हत्याओं के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के लिए कुख्यात था.

एल मेंचो की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2015 में उसके गुर्गों ने एक सैन्य हेलीकॉप्टर को रॉकेट लॉन्चर से मार गिराया था. वह खुद को एक "योद्धा" की तरह पेश करता था और मेक्सिको की सरकार के समानांतर अपनी सत्ता चलाता



था.

No comments:

Post a Comment