#British राजनीति के 'किंगमेकर' का पतन–
ब्रिटिश राजनीति के दिग्गज लॉर्ड #Peter_Mandelson ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स और लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वजह है #Jeffrey_Epstein के साथ उनके गहरे और संदिग्ध रिश्तों का खुलासा.
"जेफरी एपस्टीन के पेरिस स्थित फ्लैट में एक महिला के साथ पीटर मैंडेलसन की अंडरवियर में एक तस्वीर भी सामने आई है.
अमेरिकी न्याय विभाग ने जो #EpsteinFiles सार्वजनिक कीं,इनमें चौंकाने वाले ईमेल और बैंक ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, जो बताते हैं कि मैंडेलसन और एपस्टीन के रिश्ते सिर्फ सामाजिक नहीं, बल्कि व्यावसायिक भी थे.
सबसे गंभीर आरोप यह है कि 2009 में, जब मैंडेलसन ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी थे, उन्होंने एपस्टीन को संवेदनशील सरकारी ब्रीफिंग और बैंकिंग संकट से जुड़ी गुप्त जानकारी भेजी थी.
पुलिस अब इसकी जांच "Misconduct in Public Office" के तहत कर रही है.
दस्तावेजों के अनुसार 2003-04 में एपस्टीन ने मैंडेलसन को $75,000 भेजे.
मैंडेलसन के पार्टनर को भी वित्तीय मदद मिलने के सबूत मिले हैं.
मैंडेलसन ने एपस्टीन को अपना "बेस्ट पाल" बताया था और उसकी कानूनी सजा के दौरान भी सलाह दी थी.
प्रधानमंत्री #KeirStarmer ने मैंडेलसन को अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया था, लेकिन इस खुलासे के बाद उन्हें बर्खास्त करना पड़ा.
अब सरकार पर दबाव है कि वह मैंडेलसन के #Lord के खिताब को भी वापस ले.
मैंडेलसन को "Comeback King" कहा जाता था क्योंकि वे दो बार कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद भी वापस आए थे. लेकिन इस बार, एपस्टीन फाइल्स के दस्तावेजी सबूतों ने उनकी राजनीतिक पारी पर लगभग पूर्णविराम लगा दिया है.
#UKPolitics #EpsteinScandal
#PeterMandelson #LabourParty #EpsteinFilesNo
w


No comments:
Post a Comment